Breaking News

सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर भड़के टीकाराम जूली


राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर अस्पताल ले जाने की कार्रवाई की आलोचना की है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की तानाशाही का उदाहरण बताते हुए कहा कि लोकतंत्र का जिस तरह मजाक वर्तमान सरकार ने बनाया है, वैसा पहले कभी देखने को नहीं मिला।
मीडिया से बातचीत में जूली ने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और लद्दाख से जुड़े वादों को पूरा कराने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण अनशन पर बैठे थे। 

No comments