नदी में केमिकल बहाते ड्राइवर को पकड़ा, टैंकर जब्त
पाली में टैंकरों से बांडी नदी में केमिकल बहाया जा रहा था। विशेष जांच दल ने शनिवार को एक टैंकर को पकड़ा है। साथ ही फैक्ट्री मालिक और मुनीम को तलब किया है। दरअसल, प्रशासन ने फैक्ट्रिया बंद होने से पहले इस पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद भी केमिकल बहाए जा रहे है। जिस पर प्रशासन ने ये कार्रवाई की।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से आए जांच दल को कई जगह पर गड्ढों में रंगीन पानी भरा मिला था। उसके बाद एसआईटी के पास शिकायत भी पहुंची। इस पर एसआईटी ने नदी के गड्ढों के साथ सीसीटीवी फुटेज और जीपीएस लोकेशन के आधार पर जांच की तो एक टैंकर पर शक हुआ।

No comments