Breaking News

शादी वाले घर में मचा हड़कंप, मिठाई खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 20 लोग अस्पताल में भर्ती


बीकानेर शहर में एक विवाह समारोह से पहले मिठाई खाने के बाद करीब 20 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इनमें एक ही परिवार के 13 सदस्य शामिल हैं, जिन्हें उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार राधाकिशन कॉलोनी निवासी एक परिवार में 22 जुलाई को विवाह समारोह प्रस्तावित है। इसी सिलसिले में घर में शादी से जुड़े कार्यक्रम चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि सुजानदेसर स्थित एक दुकान से चमचम मिठाई मंगवाई गई थी। 

No comments