Breaking News

देश के 70 प्रतिशत हिस्से में बादल छाए:25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट


इसरो की सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक देश के करीब 70 ्रप्रतिशत हिस्से में मानसूनी बादल छाए हुए हैं। अगले 25 जुलाई तक उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत समेत देश के 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। इस मानसून सीजन में देशभर में बारिश सामान्य से 24 प्रतिशत कम हुई है।
इधर, यूपी में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी और प्रयागराज में घाटों की सीढिय़ां डूब गई हैं। काशी में दशाश्वमेध से लेकर पंचगंगा घाट तक रत्नेश्वर महादेव मंदिर समेत 40 छोटे मंदिरों में पानी घुस गया है। वहीं, राजस्थान में मानसून पर ब्रेक लगने के बाद गर्मी बढऩे लगी है

No comments