Breaking News

साइबर क्राइम रोकने के लिए राजस्थान पुलिस का बड़ा फैसला, प्राइवेट एक्सपर्ट की भी लेगी मदद


राजस्थान में लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा फैसला लिया है. साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए राजस्थान पुलिस अब नया तरीका अपनाने जा रही है. साइबर क्राइम को रोकने के लिए और इससे जुड़े मामलों की जांच के लिए पुलिस प्राइवेट साइबर एक्सपर्ट की भी मदद लेगी. यह व्यवस्था केवल पुलिस मुख्यालय तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जिला मुख्यालय स्तर तक साइबर विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए साइबर एक्सपट्र्स का एक विशेष पैनल तैयार किया जा रहा है.

No comments