तबादलों पर फुल स्टॉप, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का ऐलान
राजस्थान में तबादलों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में तबादलों की प्रक्रिया अब पूरी तरह बंद हो चुकी है और इस विषय पर किसी भी प्रकार की चर्चा या पुनर्विचार नहीं होगा. जिन कर्मचारियों के तबादले हो चुके हैं, उन्हें हर हाल में नई जगह पर जाकर कार्यभार संभालना होगा. ऐसे में तबादला निरस्त कराने या दोबारा बदलाव की उम्मीद लगाए बैठे कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है.

No comments