सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी
सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. आज 20 जुलाई को जोरदार तेजी देखी जा रही है. चांदी का रेट 3187 रुपये चढ़कर 219590 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है. गोल्ड का भाव एमसीएक्स पर 409 रुपये उछलकर 141315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. बता दें कि सोने और चांदी पर इस समय दो बड़े फैक्टर्स का असर दिख रहा है. एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से निवेशकों की चिंता बढ़ी है, जिससे सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ सकती है. वहीं, दूसरी ओर, अमेरिकी केंद्रीय बैंक की अगली बैठक और ब्याज दरों को लेकर आने वाले फैसलों पर भी बाजार की नजर बनी हुई है.

No comments