बीकानेर में अनकंट्रोल प्राइवेट बस पलटी, मासूम की मौत:16 यात्री घायल
जोधपुर से लुधियाना जा रही एक निजी बस के सामने अचानक गाय आने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। गाय को बचाने की कोशिश में बस अनकंट्रोल होकर पलट गई। हादसे में 8 माह के मासूम माधव की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। इनमें 14 की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया।
हादसा देर रात बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र में एनएच-62 पर विश्वकर्मा मार्केट के पास हुआ। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला।

No comments