झुंझुनूं में ड्रोन से अरावली पहाडिय़ों पर डालेंगे बीज
झुंझुनूं जिले में अरावली की सूखी और बंजर पहाडिय़ों को फिर से हरा-भरा करने के लिए वन विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब उन पहाडिय़ों पर ड्रोन से बीज डाले जा रहे हैं, जहां इंसानों का पहुंचना मुश्किल और जोखिम भरा है। इसके लिए बीजों को मिट्टी, गोबर और जरूरी पोषक तत्वों से तैयार सीड बॉल्स में रखा गया है। ड्रोन इन सीड बॉल्स को पहाडिय़ों की चोटियों, ढलानों और मिट्टी वाली जगहों पर गिरा रहा है। बारिश का पानी मिलने के बाद सीड बॉल्स का बाहरी हिस्सा गल जाएगा और उनमें मौजूद बीजों से पौधे उगने लगेंगे।

No comments