पत्थर से भरा ट्रक पलटा, दबने से दो की मौत:दो लोगों को पुलिस-ग्रामीणों ने पट्टियां हटाकर बचाया
जैसलमर में सड़क पर पत्थर की पट्टियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने ट्रक व पत्थर की पट्टियों के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा सोमवार सुबह करीब 6 बजे जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र से करीब 40 किलोमीटर दूर अजासर गांव के पास हुआ।

No comments