बीकानेर ट्रिपल मर्डर केस में 2 दिन बाद पुलिस को मिली सफलता, 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान के बीकानेर जिले में हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि शादी की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। इस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगातार दबिश दे रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में छत्तरगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया।

No comments