Breaking News

लेकसिटी कम वर्षा वाली रेड कैटेगिरी में आया


उदयपुर में अब तक सामान्य से 30 फीसदी कम बरसात हुई है। उदयपुर अभी रेड कैटेगिरी में है। इधर, आज उदयपुर और सलूंबर जिले में बारिश का अलर्ट है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी आंकड़े के तहत उदयपुर में 17 जुलाई तक 183.6 मिलीमीटर बारिश हो जानी थी लेकिन अभी तक 128.9 मिलीमीटर बारिश ही हुई जो 30 मिलीमीटर कम है। इसमें उदयपुर रेड कैटेगिरी में है। इसे डी का दर्जा दिया गया है जिसका मतलब है कि यहां कम वर्षा हुई है। 

No comments