Breaking News

पेट्रोल पंपों पर मिलेगा सरस दूध


सफर के दौरान अब लोगों को दूध और दुग्ध उत्पाद सहजता से मिल सकेंगे। इसके लिए सरस डेयरी पेट्रोल पंपों पर बूथ खोलने की तैयारी कर रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत सवाईमाधोपुर-करौली जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड से अनुबंध किया है। अब करौली और सवाईमाधोपुर जिले के एचपीसीएल पेट्रोल पंपों पर सरस डेयरी बूथ खोलने की शुरुआत की जाएगी। प्रथम चरण में सीएनजी और ईवी चार्जिंग वाले दोनों जिलों के 25 पेट्रोल पंपों पर डेयरी बूथ खोले जाएंगे।

No comments