नागौर में 70 प्रतिशत खरीफ बुवाई के बाद बारिश थमी:8 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें दांव पर
नागौर जून में समय पर हुई अच्छी बारिश ने जिले के किसानों को खरीफ सीजन की बेहतर शुरुआत दी थी। अनुकूल मौसम का फायदा उठाते हुए किसानों ने खरीफ बुवाई के लक्ष्य का करीब 70 फीसदी रकबा बो दिया। लेकिन जुलाई में मानसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है और बाजरा, मूंग समेत खरीफ की प्रमुख फसलें अब संकट के दौर में पहुंचने लगी हैं। कई क्षेत्रों में पौधों की शुरुआती पत्तियां मुरझाने और सूखने के संकेत मिलने लगे हैं।

No comments