Breaking News

हरिद्वार से कांवड़ यात्रा में 12 फीट से ऊंचे डीजे पर रोक


कांवड़ यात्रा के दौरान 12 फीट से ऊंचे डीजे यूपी की सीमा से बाहर नहीं जा सकेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान तय मानकों का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर 12 फीट ऊंचा और 10 फीट चौड़ा लोहे का गेट स्थापित कर दिया है। इस गेट से अधिक ऊंचाई या चौड़ाई वाले डीजे और कांवड़ वाहन हरिद्वार की ओर नहीं जा सकेंगे। पुलिस ने साफ किया है कि निर्धारित सीमा से बड़े डीजे के साथ यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

No comments