Breaking News

प्रदेश के 100 नए दवा-वितरण केंद्र अब तक शुरू नहीं


मुख्यमंत्री नि:शुल्क निरोगी राजस्थान योजना के तहत सरकारी हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को एक ही जगह दवाएं देने का दावा अधूरा रह गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पीआईपी के तहत प्रदेशभर में 500 नए दवा वितरण केंद्र बनाने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन इनमें से करीब 100 केंद्र अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं। वित्तीय साल 2024-25 में मंजूर हुए इन केंद्रों का काम जमीन नहीं मिलने और निर्माण में देरी के कारण अटका हुआ है। इसका असर यह है कि मरीजों को आज भी दवा लेने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है और उन्हें योजना का पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा है।

No comments