माउंट आबू में मानसून की दमदार दस्तक:39 मिमी बारिश के बाद घने कोहरे से निखरी वादियां, पर्यटकों ने उठाया लुफ्त
माउंट आबू में बारिश ने शनिवार सुबह तक मौसम को पूरी तरह बदल दिया। बीते 24 घंटे में 39 मिमी बारिश दर्ज होने के बाद पर्वतीय वादियां घने कोहरे से ढक गईं, जिससे प्राकृतिक सौंदर्य कई गुना बढ़ गया।
बारिश और घने कोहरे ने माउंट आबू के प्राकृतिक सौंदर्य को और मनमोहक बना दिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक नक्की झील पहुंचे, जहां उन्होंने सुहावने मौसम और खूबसूरत नजारों का आनंद लिया। पहाडिय़ों पर छाए बादल और कोहरा सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे.

No comments