Breaking News

तेज अंधड़ से 150 से अधिक पोल गिरे:बिजली आपूर्ति बाधित


फलोदी के आऊ उपखंड क्षेत्र में आए तेज अंधड़ ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। तेज हवा के कारण क्षेत्र में 150 से अधिक 11 केवी बिजली लाइन के पोल धराशायी हो गए, जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
सियोल नगर निवासी दुर्गाराम सियोल ने बताया कि अंधड़ के चलते सियोल नगर में भी कई बिजली पोल गिर गए। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

No comments