Breaking News

पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने पर सरकार की सफाई


पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. कहीं इंजन खराब होने की बात कही जा रही है तो कहीं बीमा रद्द होने का दावा किया जा रहा है. अब सरकार ने इन सभी अफवाहों पर विस्तार से जवाब दिया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ किया है कि ई20 कार्यक्रम वैज्ञानिक रिसर्च और दुनिया के कई देशों के अनुभव पर आधारित है. मंत्रालय का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे ज्यादातर दावे भ्रामक हैं और वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं है. एजेंसी के मुताबिक, देश में पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाने की योजना चल रही है, जिसे ई20 प्रोग्राम कहा जाता है.

No comments