अलवर में मासूम बच्ची पर लावारिस कुत्ते का हमला, शरीर पर आए गहरे जख्म
अलवर के मोहल्ला जोहड़ा में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासी दिलीप सिंह की तीन वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक लावारिस कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में बच्ची के कंधे पर गहरे जख्म हो गए।
परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकडऩे और क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

No comments