राजस्थान प्रशासनिक फेरबदल: 49 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले
राजस्थान में 49 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के ट्रांसफर हुए हैं. जयपुर कमश्निरेट के अंदर 6 एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है. देर रात पुलिस मुख्यालय से ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई है. कई महत्वपूर्ण जिलों और अपराध अनुसंधान शाखाओं के कमान अधिकारी रातों-रात बदल दिए गए हैं.
एडिशनल एसपी समीर दुबे को मुख्यमंत्री सतर्कता में लगाया गया है. वह पहले जयपुर में ट्रैफिक में थे. काफी अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं, अब उनको ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है. जयपुर ग्रामीण से रजनीश पूनिया को एडिशनल डीसीपी वेस्ट लगाया गया है.

No comments