राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून
राजस्थान में मानसून की दस्तक के बाद लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल मानसून का असर कमजोर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार के लिए 6 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान में मानसून की सक्रियता अब कमजोर पड़ रही है। 11 जुलाई से मानसून के कमजोर फेज की शुरुआत होने की संभावना है। यह स्थिति करीब एक सप्ताह तक बनी रह सकती है, जिसके कारण अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने का अनुमान है।

No comments