राजस्थान में तबादलों का आखिरी दिन: और तारीख बढ़ने की रही चर्चा
राजस्थान सरकार द्वारा खोले गए तबादलों की आज शुक्रवार को अंतिम तिथि है। ऐसे में अधिकांश विभागों में तबादला सूचियों को अंतिम रूप देने के लिए रात तक तैयारी चलती रही। हालांकि शिक्षा विभाग के अलावा किसी भी बड़े विभाग की सूची जारी नहीं हो सकी।
तबादलों के अंतिम दिन से पहले राजधानी में कार्मिकों की भागदौड़ भी तेज रही। कर्मचारियों के बीच यह चर्चा भी रही कि सरकार कहीं एक बार फिर तबादलों की अवधि नहीं बढ़ा दे। पहले तबादले 19 जून से 5 जुलाई तक खोले गए थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया गया।

No comments