थाने से ही चोरी हो गई बुलेट बाइक:दिल्ली पुलिस की सिपाही ने ढाई महीने पहले खड़ी की थी
बीकानेर के खाजूवाला में पुलिस थाने से ही एक बुलेट बाइक चोरी हो गई। दिल्ली पुलिस के सिपाही ने बाइक को सुरक्षित समझकर करीब ढाई महीने पहले थाना परिसर में खड़ा किया था, लेकिन वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। सिपाही ने मामले की शिकायत थानाधिकारी को देकर जांच की मांग की है।
दिल्ली पुलिस के सिपाही अनिल यादव मूल रूप से खाजूवाला के चक 3 बीजीएम के रहने वाले हैं और ड्यूटी के चलते दिल्ली व खाजूवाला के बीच आते-जाते रहते हैं। करीब ढाई महीने पहले दिल्ली लौटते समय उन्होंने अपनी बुलेट को खाजूवाला थाने में खड़ा कर दिया था।

No comments