Breaking News

विधानसभा के अमृत महोत्सव में सजा लोकतंत्र का महाकुंभ


राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष के अमृत महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को वर्तमान और पूर्व विधायकों के ऐतिहासिक समागम के साथ हुआ। विधानसभा परिसर में आयोजित इस विशेष समारोह में प्रदेश की लोकतांत्रिक यात्रा के 75 वर्षों की उपलब्धियों, संसदीय परंपराओं और विधायी विकास को याद किया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में वर्तमान और पूर्व विधायक एक मंच पर नजर आए। 
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष लोकतांत्रिक मूल्यों, जनभागीदारी और संवैधानिक परंपराओं की सशक्त यात्रा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देश की पहली विधानसभा के रूप में राजस्थान विधानसभा ने अपने 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव आयोजित कर एक नई परंपरा की शुरुआत की है। 

No comments