Breaking News

राजस्थाान में एसआइ व एएसआइ के लगभग आधे पद खाली, कानून व्यवस्था हो रही प्रभावित


राजस्थान में पुलिस विभाग लंबे समय से अधिकारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। खासकर उप निरीक्षक (एसआइ) और सहायक उप निरीक्षक (एएसआइ) के लगभग आधे पद खाली पड़े हैं। इसका सीधा असर पुलिस थानों की कार्यप्रणाली, अपराध अनुसंधान, कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को समय पर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने पर पड़ रहा है। स्थिति इसलिए भी गंभीर है क्योंकि वर्ष 2021 की एसआइ भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद नई नियुक्तियां नहीं हो सकीं, वहीं विभागीय पदोन्नतियां भी समय पर पूरी नहीं हुई।
पुलिस विभाग में कांस्टेबल से लेकर आईपीएस तक कुल 1 लाख 25 हजार 472 पद स्वीकृत हैं, इनमें केवल 97 हजार 458 पद ही भरे हुए हैं। यानी 28 हजार 14 पद रिक्त हैं।

No comments