Breaking News

देर से पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री:ट्रैफिक जाम बना देरी की वजह


चिड़ावा में राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा के दूसरे दिन निर्धारित समय से कुछ मिनट की देरी से पहुंचे कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सका। परीक्षा छूटने से अभ्यर्थियों को निराश होकर लौटना पड़ा।
परीक्षा केंद्रों पर आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रवेश समय का सख्ती से पालन किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गेट बंद होने के निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, चाहे देरी का कारण ट्रैफिक जाम या अन्य कोई परिस्थिति ही क्यों न हो।

No comments