Breaking News

नागौर में कोर्ट को मिली उड़ाने की धमकी:बार संघ ने काम रोका, पेशियां भी नहीं होंगी


नागौर में आज सोमवार को कोर्ट और मेड़ता डीजे कोर्ट को ईमेल के जरिए धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने नागौर कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करवाया और पूरे परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया। फिलहाल जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
बार संघ अध्यक्ष डॉ. पवन श्रीमाली ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ताओं ने सामूहिक निर्णय लेकर सोमवार का न्यायिक कार्य स्थगित कर दिया।   परिवादियों और पक्षकारों को भी सूचना दे दी गई कि सोमवार को पेशियां नहीं होंगी।

No comments