मेवात के साइबर गैंग की अब खैर नहीं! अलवर पुलिस की हाईटेक तैयारी
राजस्थान के अलवर और मेवात अंचल में पैर पसार चुके साइबर क्राइम पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए अलवर जिला पुलिस एक बड़ा और आधुनिक कदम उठाने जा रही है. अब शातिर साइबर अपराधियों और ठगों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का सहारा लेगी. विभिन्न आपराधिक मामलों की जांच, अनुसंधान और डेटा एनालिसिस को और अधिक सटीक व तेज बनाने के लिए पुलिस बेड़े में एआई को शामिल किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत इसी साल अगस्त महीने से होने जा रही है.

No comments