अलवर में तेज-बारिश से सागर में पानी की आवक शुरू
अलवर जिले में बुधवार सुबह कुछ देर धूप निकलने के बाद फिर आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
बारिश के चलते सागर में भी पानी की आवक शुरू हो गई है, जिससे जल स्रोतों को राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में भी जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है। इससे किसानों के साथ-साथ आमजन को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

No comments