Breaking News

राजस्थान के भीलवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की मौत


राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आज बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसींद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 10 बजे आसींद थाना क्षेत्र में ब्राह्मणों की सरेरी पुल के पास हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों में एक युवक पालड़ी का निवासी है, जबकि दो युवक बिहार के रहने वाले हैं।

No comments