Breaking News

किराए के मकान में चल रहा था ऑनलाइन ठगी का गिरोह, पुलिस ने दी दबिश


बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के चलाए जा रहे अभियान में अजमेर के रामगंज थाना पुलिस, साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गेमिंग ऐप से लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी गिरोह के सरगना से लॉगिन आईडी और पासवर्ड लेकर कई साइट के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बना रहे थे। 

No comments