भजनलाल सरकार पर बरसे पायलट, बोले- अफसर चला रहे सरकार
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने उदयपुर दौरे के दौरान राजस्थान की भजनलाल सरकार और केंद्र की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार जनप्रतिनिधियों के बजाय अधिकारियों के भरोसे चल रही है। साथ ही उ न्होंने पेपर लीक, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थानीय निकाय चुनाव जैसे कई मुद्दों पर भी राज्य सरकार को घेरा।
उदयपुर के देबारी स्थित जिंक स्मेल्टर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में मंत्री, सांसद और विधायक तक अपनी बात प्रभावी ढंग से नहीं रख पा रहे हैं।

No comments