Breaking News

कोटा ग्रामीण में अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन


कोटा ग्रामीण पुलिस ने अपराध की कमाई से बनाई गई अवैध संपत्तियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ रखा है। 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंगÓ के तहत सुकेत थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर समेत पांच बदमाशों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस जल्द ही करीब एक करोड़ आठ लाख रुपए की इन संपत्तियों को नियमानुसार ध्वस्त करने की तैयारी में है।
ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि अभियान के तहत ऐसे अपराधियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने अपराध या अवैध अतिक्रमण के जरिए संपत्ति अर्जित की है।

No comments