Breaking News

जयपुर में 19 अधिकारी-कर्मचारियों को एक साथ किया एपीओ


तबादलों के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण और वन विभाग के बीच खींचतान खुलकर सामने आ गई है। वन विभाग ने जेडीए की उद्यान शाखा में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत उप वन संरक्षक से लेकर वन रक्षकों तक 19 अधिकारी-कर्मचारियों को एक साथ एपीओ कर मुख्यालय बुला लिया है। इनके वापस लौटने से जेडीए की उद्यान शाखा लगभग खाली हो गई है। ऐसे में मानसून के दौरान पौधारोपण, पौधों के वितरण और उद्यानों की निगरानी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। वन विभाग ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं।

No comments