Breaking News

राजस्थान में इस साल 21 प्रतिशत कम बारिश हुई, यूपी के सभी 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


यूपी के लखनऊ, कानपुर और बाराबंकी समेत सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया। वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद गंगा आरती की जगह बदलनी पड़ी है। झांसी में 15 मिनट की बारिश के बाद पारा 7 डिग्री तक कम हो गया।
राजस्थान में मानसूनं अब भी ब्रेक पर है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बरसात हुई है। वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर समेत 44 जिलों में शनिवार को बारिश का अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में एक्टिव लो प्रेशर एरिया और राजस्थान में एक्टिव सायक्लोनिक सक्र्युलेशन के चलते आने वाले दिनों में बारिश और बढ़ सकती है।  

No comments