Breaking News

थाने से 500 मीटर दूर मकान में लाखों की चोरी


डीडवाना-कुचामन जिले के नावा शहर में पुलिस थाने से करीब 500 मीटर दूर चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी और जेवर चोरी कर लिए। बदमाश घर का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपए नकद, 2 तोला सोना, 1 किलो चांदी और गुल्लक में रखे 20 से 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब चार घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।
जानकारी के अनुसार नमक श्रमिक कॉलोनी निवासी ओमपुरी परिवार सहित फलौदी गए हुए थे। शनिवार सुबह घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। 

No comments