Breaking News

ट्रांसफर से नाराज-हेडमास्टर बोले-मैंने भाजपा के लिए काम किया:बदले में घर से 500 किमी दूर पोस्टिंग की


राजस्थान में तबादला प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इससे पहले हाल में कर्मचारियों और अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था, जिस पर अब नाराजगी सामने आने लगी है।
धौलपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत हेड मास्टर ने अपने ट्रांसफर पर नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। उनका ट्रांसफर धौलपुर से करीब 500 किलोमीटर दूर झालावाड़ कर दिया गया। वे अपने इस ट्रांसफर से खुश नहीं है। पोस्ट में उन्होंने खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिए किए गए अपने योगदान का जिक्र किया है। साथ ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भी नाराजगी जताई है।

No comments