Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया सुभाषित, लिखा- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे पर पूर्णत: आश्रित हैं


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मंगलवार को सुभाषित शेयर किया। प्रधानमंत्री ने सुभाषित शेयर करते हुए श्लोक लिखा, प्रभया हि विना यद्वद् भानुरेष न विद्यते। प्रभा च भानुना तेन सुतरां तदुपाश्रया॥ इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि जिस प्रकार सूर्य अपनी प्रकाश के बिना दृष्टिगोचर नहीं होता, उसी प्रकार प्रकाश की सूर्य के बिना अस्तित्व में नहीं रह सकता। इस प्रकार सूर्य और प्रकाश का संपूर्ण अस्तित्व एवं शक्ति एक-दूसरे पर पूर्णत: आश्रित हैं। 

No comments