जजों की सेवा-अवधि बढ़ाने को लेकर अहम फैसला:61 साल की उम्र तक सेवा में बने रहेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने जजों की सेवा अवधि और रिटायरमेंट की उम्र से जुड़े मामले में देशव्यापी रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। ऑल इंडिया जजों एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार, सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और देश के सभी हाईकोट्र्स को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अंतरिम राहत देते हुए आदेश दिया है कि जब तक यह मामला अदालत में लंबित है, याचिकाकर्ताओं को 61 वर्ष की आयु पूरी होने तक सेवा में बने रहने की अनुमति दी जाए। अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी।

No comments