दिनदहाड़े हेलमेट पहनकर घर में घुसा चोर, कैश और मोबाइल चुराकर फरार
कोटा में एक अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हेलमेट पहनकर बाइक से आया और मकान के बाहर मोटरसाइकिल को खड़ा कर घर के अंदर घुस गया। मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित महावीर नगर प्रथम का है।
चोर घर में घुसा उसके कुछ ही मिनट बाद घर की महिला बाहर से अंदर आई तो उसकी नजर आरोपी पर पड़ गई। महिला ने शोर मचाते हुए उसे पकडऩे की कोशिश की, लेकिन बदमाश ने उसे धक्का देकर खुद को छुड़ा लिया।

No comments