चारा घोटाला केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत
सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द करने और सजा पर लगी रोक हटाने से इनकार कर दिया है. यह मामला प्रवर्तन निदेशालय यानी श्वष्ठ की उस याचिका से जुड़ा है, जिसमें श्वष्ठ ने सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव की जमानत रद्द करने की मांग की थी.
कोर्ट ने इस मांग को खारिज करते हुए हाईकोर्ट को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में सजा के खिलाफ दायर अपील की सुनवाई जल्द पूरी करे.

No comments