लोककला नगर आवासीय योजना में लॉटरी से होगा भूखंडों का नि:शुल्क आवंटन,
जोधपुर में लोक कला नगर आवासीय योजना, चौखा के तहत घुमंतु, अद्र्धघुमंतु एवं विमुक्त जातियों के लिए नि:शुल्क आवासीय भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। जोधपुर विकास प्राधिकरण की ओर से संचालित इस योजना में पात्र लोगों को 50 वर्गगज तक के आवासीय भूखंड लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से दिए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 9 जुलाई से शुरू हो गई है। जेडीए की ओर से प्रस्तावित लॉटरी 29 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें पात्र आवेदकों के बीच भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।

No comments