खेत में दिखा 12 फीट का विशाल अजगर
उदयपुर के सलूंबर जिले के बरबड़ी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया. विशाल अजगर ने एक बकरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इलाके में दहशत फैल गई. ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम और वन्यजीव प्रेमी हितेश सेवक मौके पर पहुंचे. संयुक्त प्रयास से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ा गया. इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया. सफल रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

No comments