Breaking News

स्कूल के मेन गेट पर स्टूडेंट्स ने लगाया ताला:बोले- स्कूल में 8 टीचर की कमी


डीग जिले के सीकरी कस्बे स्थित महात्मा गांधी गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज गुरुवार को स्टूडेंट्स ने स्कूल के मेन गेट पर ताला लगा दिया और स्कूल के अंदर किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया। स्टूडेंट्स का कहना है कि स्कूल में मेन सब्जेक्ट के 8 टीचर नहीं हैं। लगातार टीचर के ट्रांसफर होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी वजह से उन्होंने स्कूल गेट पर ताला लगाकर विरोध जताया।
स्कूल के प्रिंसिपल राकेश टांक ने बताया कि स्टूडेंट्स तय समय से पहले स्कूल पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने स्कूल के मेन गेट पर ताला लगा दिया और किसी को भी स्कूल के अंदर नहीं जाने दिया। 

No comments