Breaking News

अब बीमा भी बेचेगी पतंजलि! मिली मंजूरी


अगर आप पतंजलि के आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले समय में आपको पतंजलि के नाम से इंश्योरेंस पॉलिसी भी देखने को मिल सकती है। दरअसल, इंश्योरेंस रेगुलेटर ने पतंजलि आयुर्वेद और डीसी गु्रप (रजनीगंधा बनाने वाली कंपनी) को मग्मा जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। करीब 4,500 करोड़ रुपये की इस डील के साथ बाबा रामदेव की कंपनी ने पहली बार वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में कदम रखा है। 

No comments