Breaking News

ब्रायस फोर्ट होटल विवाद में मुख्य-आरोपी को दिल्ली से पकड़ा


जैसलमेर के 9 साल पुराने 'ब्रायस फोर्टÓ होटल विवाद में पुलिस ने दिल्ली से 39 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी करने, फर्जी दस्तावेज बनाने और गबन के आरोपी हरेंद्र सिंह खोखर को गिरफ्तार किया है।
मामला 2018 में कोतवाली थाने का है। ब्रायस ग्रुप की प्रमोटर डायरेक्टर नवनीत गौड़ का आरोप है कि जब उन्होंने जैसलमेर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। तब पुलिस ने उनकी फाइल ही गायब कर दी थी। इसके बाद तत्कालीन डीजीपी से गुहार लगाने पर सीबी-सीआईडी ने मामले की नए सिरे से जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ा है।

No comments