राजस्थान का दूदू-लालसोट हाईवे बनेगा हाईटेक, जमीन अधिग्रहण शुरू
दौसा के लालसोट क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों और रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने विश्व बैंक सहायता प्राप्त राजस्थान हाईवे मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत लालसोट-तूंगा-चाकसू-फागी से दूदू तक विस्तारित स्टेट हाईवे-02 के विकास, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं दीर्घकालिक रखरखाव के लिए 601.40 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। स्वीकृति के साथ ही भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
परियोजना के तहत 565.73 करोड़ रुपए सड़क निर्माण एवं रखरखाव तथा 35.67 करोड़ रुपए भूमि अवाप्ति और मुआवजा वितरण पर खर्च किए जाएंगे।

No comments