कृषि कारोबार के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
बारां जिले की छबड़ा थाना पुलिस ने किसानों से कृषि परियोजनाओं के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों के दर्जनभर से अधिक थानों में प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की रकम के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि वर्ष 2023 में छबड़ा क्षेत्र के चार किसानों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने 'फार्मर एग्रो सॉल्यूशनÓ नाम से फर्जी कंपनी बनाकर फलदार पौधों के बगीचे, पॉलीहाउस स्थापित करने तथा जैविक खाद की एजेंसी दिलाने का झांसा दिया।

No comments