चिड़ावा में सावन के पहले दिन बारिश:सुबह 7 से 10 बजे तक चला रिमझिम बारिश दौर
चिड़ावा और आसपास के इलाकों में सावन माह के पहले दिन गुरुवार को रिमझिम बारिश हुई। सुबह करीब 7 बजे से 10 बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। सुबह 8 बजे तक क्षेत्र में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। स
पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में उमस भरी गर्मी का प्रकोप था, जिससे लोग और किसान बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे थे। इस बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

No comments